नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया स्कूल बस ड्राइवर; इंसाफ की मांग – Barnala News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया स्कूल बस ड्राइवर; इंसाफ की मांग – Barnala News



भास्कर न्यूज| बरनाला गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर उसी स्कूल बस के चालक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। 20 मई को हुई इस घटना के दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले में पुलिस कार्रवाई की धीमी गति को लेकर भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) और इंकलाबी केंद्र पंजाब के नेताओं ने पक्खो कैंचियां पुलिस चौकी पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में बीकेयू डकौंदा के इकाई अध्यक्ष जसदेव सिंह चीमा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चीमा, इंकलाबी केंद्र पंजाब के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पाल, जिला कमेटी सदस्य जसपाल सिंह चीमा सहित कई नेता शामिल थे। चौकी प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस मौके पर जगदेव सिंह (इकाई अध्यक्ष गांव चीमा, बीकेयू डकौंदा), अवतार सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), गुरमीत सिंह (उपाध्यक्ष), मास्टर अजमेर कालसा (जिला कमेटी सदस्य), सुखविंदर ठीकरीवाला (जिला महासचिव, इंकलाबी केंद्र पंजाब), अमरनाथ अमरी, गगनदीप गग्गू भास्कर और राम दुलारा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *