लुधियाना में बैंक ऑफ बड़ौदा ATM लूट केस सुलझा: लखनऊ से 2 लुटेरे पुलिस ने पकड़े,एक ने करनी थी बहन की शादी,दूसरे ने बनाना था मकान – Ludhiana News

लुधियाना में बैंक ऑफ बड़ौदा ATM लूट केस सुलझा:  लखनऊ से 2 लुटेरे पुलिस ने पकड़े,एक ने करनी थी बहन की शादी,दूसरे ने बनाना था मकान – Ludhiana News




लुधियाना में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम लूटने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लुटेरों ने 12-13 जून की दरमियानी रात प्रताप चौक नजदीक बने एटीएम को निशाना बनाया। दिन के समय इन दोनों लुटेरों ने एटीएम की रैकी की और रात को वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे नशा करने के आदी है। एटीएम केस को आसानी से लुटेरों ने बिना किसी गैस कटर आदि के खोल लिया और करीब 17 लाख 98 हजार रुपए चुराए थे। पुलिस ने इस केस में दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से पकड़ा है। थाना डिविजन नंबर 6 की पुलिस ने रेड करके आरोपियों से 13 लाख 75 हजार रुपए बरामद किए है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर ट्रेन के जरिए लखनऊ पहुंच गए थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। जानकारी देते हुए DCP जसकिरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि दोनों आरोपियों की आयु 24 और 19 साल के करीब है। दोनों आरोपी लुधियाना के रहने वाला है। आरोपियों की पहचान सुदांशू महाजन निवासी गांव आलोवाल, थाना आलोवाल, जिला कपूरथला है। आरोपी वर्तमान में मकान नंबर 12011, गली नंबर 3, गढ़वाली मंदिर के नजदीक, एसएएस नगर, ढोलेवाल में किराय के मकान में रहता है। दूसरे आरोपी की पहचान वसीम खान उर्फ मोटू उम्र 19 वर्ष निवासी गांव बेनीपुर बलदेव, थाना गोरिगंज, जिला अमेठी (उत्तर प्रदेश)। वर्तमान में मकान नंबर 12172, गली नंबर 21, राम नगर, ढोलेवाल, थाना डिवीजन नंबर 6, लुधियाना में किराये पर रहता है। बहन की करनी थी शादी पुलिस के मुताबिक आरोपी वसीम ने अपनी बहन की शादी करनी थी और आरोपी सुदांशू महाजन ने घर खरीदना था जिस कारण इन्होंने इस लूटकांड को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने पैसे लूटने के बाद आपस में बांटे। फिर लुधियाना रेलवे स्टेशन के जरिए लखनऊ पहुंच गए। कुछ दिन लखनऊ में बदमाशों ने पैसों से मौज मस्ती की लेकिन पुलिस ने आरोपियों को लोकेट कर काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सुदांशू महाजन ने बताया कि गर्मियों के मौसम में वह अक्सर रात के समय प्रताप चौक, लुधियाना स्थित एटीएम कक्ष के अंदर सो जाता था। पिछले कुछ दिनों से उसे दिहाड़ी का काम नहीं मिल रहा था, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। सुदांशू के खिलाफ पहले भी पुलिस ने एक कलंदरा दिया हुआ है। इस केस में बैंक प्रबंधकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिस जगह यह वारदात हुई है उस एटीएम में कोई सुरक्षा कर्मी तक तैनात नहीं किया हुआ। वारदात के बाद घटना स्थल पर कोई हूटर तक नहीं बजा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *