हरियाणा में रिटायर्ड SE का मर्डर: घर में अकेले रहते थे, पड़ोसियों ने दीवार फांद देखा शव; पत्नी की मौत हो चुकी, बेटा मोहाली में रह रहा – Yamunanagar News

हरियाणा में रिटायर्ड SE का मर्डर:  घर में अकेले रहते थे, पड़ोसियों ने दीवार फांद देखा शव; पत्नी की मौत हो चुकी, बेटा मोहाली में रह रहा – Yamunanagar News




हरियाणा के यमुनानगर में 81 वर्षीय रिटायर्ड सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (SE) जगदीश बंसल का घर में मर्डर हो गया। वो घर में अकेले रहते थे, जबकि बेटा परिवार समेत डेराबस्सी, मोहाली में रहता है। शुक्रवार सुबह हाउस मेड पहुंची तो दरवाजा बंद था। पड़ोसी दीवार फांद कर अंदर पहुंचे तो जगदीश बिस्तर पर खून से लथपथ मिले। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिर पर वार करके हत्या की गई है। बेड, तकिये और फर्श पर खून बिखरा था। घर का सामान बिखरा भी पड़ा है। ऐसे में लूटपाट का अंदेशा भी जताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घर को खंगाला गया है। जगदीश बंसल हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से रिटायर हुए थे। उनके बेटे राकेश बंसल भी इसी विभाग में नौकरी करने के बाद रिटायर हो चुके हैं। वह परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहते हैं, जबकि जगदीश बंसल को पैतृक गांव जठलाना में ही रहना पसंद था। रिटायर्ड एसई की हत्या के बाद के कुछ PHOTOS… यहां सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… चार साल पहले पत्नी की मौत, गांव में अकेले रहते थे: पुलिस के मुताबिक, रिटायर्ड एसई जगदीश बंसल अपने पैतृक गांव जठलाना में अकेले रहते थे। चार साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। एक बेटा है, जो अपनी फैमिली के साथ डेरा बस्सी, मोहाली, पंजाब में रहता है। घर में काम करने के लिए जगदीश ने गांव जठलाना की ही रहने वाली रुकसाना को मेड के रूप में लगा लगा था। रुकसाना सुबह और शाम आकर घर की साफ सफाई और खाना बनाकर जाती थी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *