तहरीक-ए-तालिबान ने पंजाब पुलिस के ASI की हत्या का दावा: सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्टर वायरल; RSS और पुलिस को धमकी – Amritsar News

तहरीक-ए-तालिबान ने पंजाब पुलिस के ASI की हत्या का दावा:  सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्टर वायरल; RSS और पुलिस को धमकी – Amritsar News




सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुद को “तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH)” बताने वाले एक संगठन ने पंजाब पुलिस के एएसआइ जोगा सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस वायरल पोस्ट में संगठन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), पुलिस और सरकारी अधिकारियों को खुली धमकी भी दी है। वायरल पोस्टर में दावा किया गया है कि 24 मई को मजीठा में हुए हमले को संगठन के सदस्यों ने अंजाम दिया था। पोस्ट में यह भी लिखा है कि यह “सिर्फ शुरुआत” है और भविष्य में ऐसे हमले जारी रहेंगे। इसमें सरकारी अधिकारियों, पुलिस, सेना और खुफिया एजेंसियों के कर्मचारियों को अपनी नौकरी छोड़ने तक की चेतावनी दी गई है। पोस्टर में एएसआई जोगा सिंह की तस्वीरें भी लगाई गई हैं और इस हमले को “सुनियोजित कार्रवाई” बताया गया है। इसके अतिरिक्त, RSS के खिलाफ अंग्रेजी और पंजाबी भाषाओं में भी धमकी भरे संदेश लिखे गए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ गई है। हालांकि, इस वायरल पोस्टर और इसमें किए गए दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *