चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर 70 कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ीं: फिरोजपुर के SDM का SSP को पत्र; कर्मियों पर कार्रवाई की सिफारिश की – Fazilka News
फिरोजपुर में चुनाव ड्यूटी दौरान गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एसडीएम ने एसएसपी को शिकायत की और इस मामले में उक्त कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। बता दें कि कल नगर निगम, नगर कौंसिल के हुए चुनाव को लेकर ड्यूटी पर गैरहाजिर रहने वाले 70 कर्मचारियों की लिस्ट बनाई गई थी। इस पर यह लिस्ट एसडीएम के पास पहुंची तो एसडीएम में इस पर एक्शन लेते हुए तुरंत पुलिस प्रशासन को यह शिकायत दर्ज करवाई और एसएसपी से इस मामले पर उक्त गैर हाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिरोजपुर के रिटर्निंग आफिसर कम एसडीएम अभिषेक शर्मा ने बताया कि कल पोलिंग के साथ साथ स्टाफ द्वारा गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों की लिस्ट बनाई गई थी । उन्होंने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि करीब 70 कर्मचारी गैर हाजिर रहे है, जिसमें उनके पास कुछ कर्मचारियों द्वारा मेडिकल इश्यू या अन्य तर्क पेश किए गए। इसके बाद अब उनके द्वारा 47 गैरहाजिर कर्मचारियों की लिस्ट एसएसपी को भेजी गई है। चुनाव ड्यूटी बहुत जरूरी एसडीएम ने कहा कि चुनाव ड्यूटी बहुत जरूरी है। जब कोई भी स्टाफ गैरहाजिर होता है तो रिटर्निंग अधिकारी पर बहुत ज्यादा प्रेशर होता है। पोलिंग पार्टीया मुकम्मल नहीं हो पाती। अगर पोलिंग पार्टी मुकम्मल नहीं है तो इसको लेकर जवाबदेह रिटर्निंग अधिकारी होता है। इसको लेकर 2 बार ट्रेनिंग भी दी गई। इस दौरान गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों को नोटिस भी निकाले गए लेकिन इसके बावजूद ड्यूटी दौरान गैरहाजिर कर्मचारी रहे तो जिसको लेकर उनके द्वारा एसएसपी से डिमांड की गई है कि इस मामले को लेकर गैरहाजिर रहे कर्मचारियों के खिलाफ स्टेट इलेक्शन कमिशन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।
Source link

