मानसा में सुविधा केंद्र में ई-सेवा सिस्टम बंद: लोग परेशान; कई दिनों से वापस लौटने को मजबूर, सरकार से तुरंत समाधान की मांग – Mansa News

मानसा में सुविधा केंद्र में ई-सेवा सिस्टम बंद:  लोग परेशान; कई दिनों से वापस लौटने को मजबूर, सरकार से तुरंत समाधान की मांग – Mansa News




मानसा के सुविधा केंद्र में ई-सेवा सिस्टम पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने जरूरी सरकारी काम करवाने के लिए केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। पंजाब सरकार ने सुविधा केंद्रों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। हालांकि, मानसा में सिस्टम ठप होने के कारण प्रमाण पत्र बनवाने, पता बदलने और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोग सुबह 6 बजे से ही केंद्र पहुंच जाते हैं, लेकिन शाम तक भी उनका काम नहीं हो पाता। 10 टोकन ही जारी किए जा रहे सुविधा केंद्र पहुंचे सुखपाल सिंह, हरबंस कौर, गुरप्रीत सिंह, मेजर सिंह और दर्शन सिंह ने बताया कि वे कई दिनों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बावजूद, पूरे दिन में मुश्किल से 10 टोकन ही जारी किए जा रहे हैं। समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए प्रभावित लोगों ने पंजाब सरकार से अपील की है कि सुविधा केंद्रों में आ रही इन तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। उनका कहना है कि सिस्टम की खराबी के कारण उनके आवश्यक कार्य रुक गए हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी हो रही है। पोर्टल बंद होने के कारण आई समस्या वहीं, सुविधा केंद्र के इंचार्ज शमशेर सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल बंद होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है और इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिल सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *