जगराओं में आधी रात को पुलिस की वर्दी में आतंक: तलाशी के बहाने दो घरों में घुसकर जमकर की तोड़ फोड़ की, फिर नकदी-जेवर लेकर फरार – Jagraon News

जगराओं में आधी रात को पुलिस की वर्दी में आतंक:  तलाशी के बहाने दो घरों में घुसकर जमकर की तोड़ फोड़ की, फिर नकदी-जेवर लेकर फरार – Jagraon News




जगराओं शहर के ‘रानी वाला खूह’ इलाके के पास सोमवार आधी रात को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस की वर्दी में आए कुछ अज्ञात लोगों ने दो घरों में कथित तौर पर जमकर तोड़फोड़ की और नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि आरोपियों ने दरवाजा खुलवाने के लिए खुद को पुलिसवाला बताया था। तलाशी के बहाने धक्का-मुक्की और लूटपाट पीड़िता परमिंदर कौर ने बताया कि वारदात के वक्त उनके पति और बेटा घर पर नहीं थे। आधी रात को दरवाजा खटखटाकर खुद को पुलिसकर्मी बताने पर उन्होंने गेट खोल दिया। घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। कथित तौर पर शराब के नशे में धुत इन लोगों ने तलाशी के बहाने पूरे घर को तहस-नहस कर दिया और अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग गए।
दूसरे घर से सोने-चांदी के जेवर भी उड़ाए इसी तरह की आपबीती दूसरी पीड़िता चरणजीत कौर ने भी सुनाई। उन्होंने बताया कि पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोग उनके घर में भी जबरन दाखिल हुए। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और नकदी के साथ-साथ सोने-चांदी के कीमती गहने भी समेट कर रफूचक्कर हो गए। इस खौफनाक वारदात के बाद दोनों परिवारों ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी बोले- “जांच जारी, दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई मामले को लेकर थाना सिटी प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल गई है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने यह माना कि पुलिस टीम ने शहर में कुछ जगहों पर छापेमारी (रेड) की थी। हालांकि, जिन घरों में लूटपाट और तोड़फोड़ के आरोप लगे हैं, वहां जाने वाले असली पुलिसवाले थे या कोई और, इसकी तस्दीक की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी का हाथ पाया गया, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *