मानसा में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण 25 जून से: 24 जुलाई तक बीएलओ घर-घर गणना फॉर्म भरवाएंगे, 1 अक्टूबर का फा​इनल सूची – Mansa News

मानसा में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण 25 जून से:  24 जुलाई तक बीएलओ घर-घर गणना फॉर्म भरवाएंगे, 1 अक्टूबर का फा​इनल सूची – Mansa News




भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर मानसा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) का अभियान 25 जून से शुरू होने जा रहा है। जिला चुनाव अधिकारी-सह-उपायुक्त (डीसी) नवजोत कौर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 25 जून से 24 जुलाई तक जिले के 645 बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना फॉर्म भरवाएंगे। प्रारंभिक सूची 3 अगस्त को होगी जारी, दावे और आपत्तियां 2 सितंबर तक उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के दौरान जिन लोगों के फॉर्म भरे जाएंगे, उनके नाम 3 अगस्त को जारी होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति इस दौरान फॉर्म नहीं भर पाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। इसके बाद 3 अगस्त से 2 सितंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इस अवधि में लोग फॉर्म नंबर-6 भरकर और निर्वाचन आयोग द्वारा तय 12 पहचान प्रमाणों (जैसे पहचान पत्र आदि) में से कोई एक दस्तावेज जमा कर अपना नाम दर्ज करवा सकेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 1 अक्टूबर को होगा। पारदर्शिता के लिए राजनीतिक दलों ने तैनात किए 2516 एजेंट जिला चुनाव अधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के बी.एल.ओ. के संपर्क में रहें और वोट बनवाने की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने बताया कि इस पूरे काम को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा भी 2516 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं। ये एजेंट यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी योग्य नागरिक वोट के अधिकार से वंचित न रहे। प्रशासन का संकल्प: न छूटे कोई पात्र, न जुड़े कोई अपात्र नवजोत कौर ने दृढ़ता से कहा कि चुनाव आयोग के सख्त निर्देशों के तहत जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि हर पात्र नागरिक का वोट बने, किसी का नाम गलत तरीके से न कटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति इस सूची में शामिल न हो सके। इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) अभियान को लेकर फैलने वाली किसी भी तरह की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *