मोहाली में करंट लगने से मजदूर की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप, लोग बोले- स्ट्रीट लाइटों के पास खतरनाक हालात – Mohali News

मोहाली में करंट लगने से मजदूर की मौत:  बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप, लोग बोले- स्ट्रीट लाइटों के पास खतरनाक हालात – Mohali News




मोहाली के एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष फैल गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण एक और व्यक्ति की जान चली गई। उनके अनुसार, क्षेत्र में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों के पास नंगी तारें और खराब बिजली फिटिंग लंबे समय से मौजूद थीं, जो खतरे का कारण बनी हुई थीं। कई बार विभाग को दी शिकायत इस संबंध में संबंधित विभाग को कई बार शिकायतें भी दी गई थीं, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता और मरम्मत कर दी जाती, तो इस हादसे को टाला जा सकता था। अनदेखी आम लोगों की जान के लिए खतरा घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर बिजली व्यवस्था की अनदेखी को आम लोगों की जान के लिए खतरा बताया। उन्होंने मांग की है कि पूरे सी-ब्लॉक सहित एयरो सिटी की सभी स्ट्रीट लाइटों, तारों और बिजली कनेक्शनों की तुरंत जांच करवाई जाए। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि जन सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *