पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: CM मान ने अचानक 22 जून को कैबिनेट मीटिंग बुलाई; पंजाब में NEET री-एग्जाम के लिए स्पेशल ट्रेन चलेंगी, बसों में सफर फ्री – Mohali News

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:  CM मान ने अचानक 22 जून को कैबिनेट मीटिंग बुलाई; पंजाब में NEET री-एग्जाम के लिए स्पेशल ट्रेन चलेंगी, बसों में सफर फ्री – Mohali News


पंजाब और केंद्र सरकार ने नीट री-एग्जाम के लिए प्रशासनिक स्तर पर फुलप्रूफ तैयारियां कर दी हैं। सरकार ने परीक्षा संचालन के लिए सख्त एसओपी जारी की है और सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

.

उधर, छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पंजाब में बठिंडा से चंडीगढ़ तक नीट स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ कुछ अन्य ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। रेलवे ने इसके लिए बाकायदा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

CM मान ने 22 जून को कैबिनेट मीटिंग बुलाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 22 जून को कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। मीटिंग दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में होगी। अभी तक इस मीटिंग का एजेंडा जारी नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि सरकार की तरफ से इस मीटिंग में बड़े फैसले लिए जाएंगे।

महिला की बालियां छीनी, ऑटो से बाहर फेंका

लुधियाना में बुजुर्ग महिला की बालियां झपटने वाले बदमाश आटो ड्राइवर और उसके साथी लोगों ने काबू किए।

लुधियाना में एक बुजुर्ग महिला से ऑटो में बैठे बदमाशों ने हथियार दिखाकर कानों की बालियां छीन लीं। विरोध करने पर बदमाशों ने 1200 रुपए कैश और अन्य जरूरी सामान भी छीन लिया। इसके बाद उसे चलते ऑटो से बाहर फेंक दिया।

हालांकि इस दौरान हाईवे पर जा रहे एक बाइक सवार युवक ने पीछा कर ऑटो गैंग के सदस्यों को माधोपुरी चौक पर लोगों की मदद से पकड़ लिया। इस दौरान बुजुर्ग के बाजू और शरीर पर कई जगह चोटें आई। कान पूरा फट गया। कान में टांके लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *