सेंट्रलाइज्ड एडमिशन पोर्टल पर अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में प्रवेश का आज अंतिम दिन – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में प्रवेश के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण फॉर्म जमा करने का आज यानि दो जून को आखिरी दिन है। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 मई से शुरू होकर 30 मई 2026 तक चली। इसके बाद अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म में संशोधन या अपडेट करने का अवसर 11 मई से 1 जून 2026 तक दिया गया। अब अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरीफिकेशन 8 जून तक की जाएगी। प्रोविजनल मेरिट सूची 10 जून 2026 को जारी की जाएगी। इसमें किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो वह 10 जून से 15 जून 2026 तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकता है। सभी आपत्तियों के निवारण के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट 15 जून 2026 को जारी की जाएगी। पहले राउंड की काउंसलिंग एवं एडमिशन प्रोसेस 16 जून से 22 जून 2026 तक आयोजित होगी, जबकि दूसरे राउंड की काउंसलिंग एवं एंट्रेंस प्रक्रिया 23 जून से 30 जून 2026 तक चलेगी। ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इसकी आखिरी तारीख 21 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार विद्यार्थियों को फीस जमा कराने की अंतिम तिथि भी 21 जुलाई 2026 होगी। इसके बाद यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार लेट फीस (यदि लागू हो) के साथ प्रवेश प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी। छात्र इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। छात्र कड़ी मेहनत और अनुशासन से बड़ी सफलता भी हासिल कर सकते हैं।
Source link

