ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं-बरसी पर अमृतसर में सुरक्षा सख्त: सुबह 8-बजे सिख कौम के नाम संदेश देंगे अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार – Amritsar News
अमृतसर में आज ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी मनाई जा रही है। बरसी के अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब में धार्मिक समारोह आयोजित किए गए। सुबह भोग के उपरांत श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज सुबह 8 बजे सिख कौम के नाम संदेश देंगे। वहीं, बरसी को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। गोल्डन टेंपल और अकाल तख्त परिसर के आसपास पंजाब पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा एसजीपीसी की ओर से एक हजार से अधिक टास्क फोर्स कर्मी भी तैनात किए गए हैं। शहर के सभी प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अमृतसर में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 4000 जवान तैनात किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
Source link

