जालंधर में पुलिस की गोली से युवक की मौत: जांध के ऊपरी हिस्से में लगी 2 गोलियां, पुलिस बोली-किसी ने गोली चलाई तो क्रास फायर किए – Jalandhar News

जालंधर में पुलिस की गोली से युवक की मौत:  जांध के ऊपरी हिस्से में लगी 2 गोलियां, पुलिस बोली-किसी ने गोली चलाई तो क्रास फायर किए – Jalandhar News




जालंधर के थाना मेहतपुर क्षेत्र के गांव बंगीवाल में अटेंप्ट टू मर्डर (धारा-307) के आरोपी की पुलिस की गोली से मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतक की पहचान मेहतपुर के रहने वाले लवप्रीत उर्फ लवी के रूप में हुई है। करतारपुर थाने की पुलिस उसे पकड़ने के लिए गई थी। पुलिस का कहना है कि युवक को सरेंडर करने के लिए कहा।
वहां मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसी ने भीड़ से गोली चलाई। उन्होंने क्रास फायरिंग की तो युवक को गोलियां लग गईं। वहीं परिवार का आरोप है कि लवप्रीत बाथरूम में था। पुलिस ने पीछे से गोलियां चलाई। दो गोलियां उसकी जांघ के ऊपरी हिस्से में लगीं। जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि इरादा कत्ल मामले में वांछित लवप्रीत उर्फ लवी अपने घर आया हुआ है। इसी सूचना के आधार पर थाना मेहतपुर के एसएचओ अमन सैनी पुलिस टीम के साथ गांव बंगीवाल पहुंचे। यहां आरोपी, उसके परिजनों और आसपास मौजूद लोगों का पुलिस के साथ विवाद हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया। पुलिस बोली-भीड़ से पहले किसी ने फायर किया था
पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान भीड़ ने हाथापाई की और मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए। इस दौरान एक गोली लवप्रीत की टांग में लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत नकोदर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो भी आया है सामने
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। मृतक के चाचा छिंदा सिंह ने बताया कि मेहतपुर पुलिस लवप्रीत को गिरफ्तार करने आई थी। युवक उस समय बाथरूम में था। जब वह बाहर आया, तो सिविल कपड़ों में आए एसएचओ के गनमैन ने उसके पीछे से गोली चला दी। वहीं, एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जांच के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *