लुधियाना में ट्रैक्टर ने कुचला बाइक सवार,मौत: 8 साल पहले हुई थी शादी,सिर पर लगी चोट, ड्राइवर आरोपी कैमरे में कैद – Ludhiana News

लुधियाना में ट्रैक्टर ने कुचला बाइक सवार,मौत:  8 साल पहले हुई थी शादी,सिर पर लगी चोट, ड्राइवर आरोपी कैमरे में कैद – Ludhiana News




लुधियाना के साहनेवाल क्षेत्र में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की 8 साल पहले शादी हुई थी अभी उसके कोई संतान नहीं थी। वह काम से घर वापस जा रहा था। तभी उसके बाइक को ट्रैक्टर-ट्राली ने फेट मार दी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी उपचार दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 5 जून को हुआ एक्सीडेंट,देर रात हुआ मामला दर्ज पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई करमवीर निवासी न्यू सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल ने बताया कि 5 जून 2026 को उसकी माता ने फोन कर सूचना दी कि उसके भाई अमृतपाल (करीब 40 वर्ष) का सड़क हादसा हो गया है और उसे इलाज के लिए एसपीएस अस्पताल लुधियाना ले जाया गया है। मृतक युवक पल्सर मोटरसाइकिल पर था सवार शिकायतकर्ता के करमवीर के अनुसार, जब वह अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि उसका भाई अमृतपाल अपनी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (नंबर PB10JF-9485) पर निजी कार्य से करके घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव धड़ौड़ से साज्जन फैक्टरी जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी ड्राइवर की तस्वीर हादसे में अमृतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एसपीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया लेकिन उसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपी को पकड़ा जाए। थाना साहनेवाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106 और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *