जालंधर में रामगढ़िया गुरुद्वारा साहिब के पास बाइक चोरी CCTV: नकली नंबर प्लेट वाली बाइक पर आए दो चोरों ने स्प्लेंडर की चोरी – Jalandhar News
जालंधर के रामगढ़िया गुरुद्वारा साहिब के बाइक चोरी का मामला सामने आया है। जहां बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो शातिर चोर चंद सेकेंड के भीतर काले रंग की
.
पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपनी दुकान के ठीक बाहर काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक खड़ी की थी। इस मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर PB 08 EX 5272 है। पीड़ित जब अपनी दुकान के काम में व्यस्त था, तभी घात लगाकर बैठे चोरों ने मौका पाकर बाइक पर हाथ साफ कर दिया और वहां से फरार हो गए। दो नौजवानो ने चोरी की घटना को दिया अंजाम
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर पूरी सच्चाई सामने आई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि इस वारदात में दो नौजवान शामिल थे। इनमें से एक नौजवान सिख है और दूसरा मोने (बिना पगड़ी के) लुक में है। दोनों ने मिलकर बहुत ही सुनियोजित तरीके से इस चोरी को अंजाम दिया।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, लाल रंग की एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक नौजवान सबसे पहले घटनास्थल के पास आता है। इसके तुरंत बाद उसका दूसरा साथी तंग गली से पैदल आता हुआ दिखाई देता है। वह सीधे पीड़ित की बाइक के पास पहुंचता है और चंद सेकेंड के भीतर उसका लॉक तोड़कर उसे स्टार्ट कर लेता है। इसके बाद दोनों आरोपी अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर तेजी से रफूचक्कर हो जाते हैं। बाइक पर नकली नंबर प्लेट लगाया
जांच में सामने आया है कि चोरी करने आए बदमाशों ने अपनी लाल रंग की बाइक पर नकली नंबर प्लेट लगाई हुई थी। फुटेज को ज़ूम करने पर चोरों की बाइक का नंबर PB 08 M 5855 दिखाई दे रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि चोरों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया, वह भी चोरी की हो सकती है या फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का सहारा लिया गया है। पुलिस नें शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी
फिलहाल, पीड़ित की शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर एक्सपर्ट्स की मदद से उसकी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि चोरों के हुलिए और बाइक के रूट को ट्रैक किया जा रहा है और जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

