फाजिल्का में दिनदहाड़े दुकान से चायपत्ती चोरी: दुकानदार ने चोरों का 3 किमी तक पीछा किया, आरोपी बैग फेंककर भागे – Fazilka News

फाजिल्का में दिनदहाड़े दुकान से चायपत्ती चोरी:  दुकानदार ने चोरों का 3 किमी तक पीछा किया, आरोपी बैग फेंककर भागे – Fazilka News




फाजिल्का के सलेमशाह बाजार में दिनदहाड़े चोरी की एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है, जहाँ एक दुकान के साथ बने गोदाम से दो अज्ञात युवक चाय पत्ती का एक पूरा बैग उठाकर रफूचक्कर हो गए। हालांकि, दुकानदारों की मुस्तैदी और दिलेरी के कारण चोरों को चोरी का माल रास्ते में ही छोड़कर भागना पड़ा। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष है और उन्होंने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शोर मचने पर सामने वाले दुकानदार ने बाइक से किया पीछा पीड़ित दुकान मालिक साहिल कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो युवक वहाँ आए और दुकान के साथ बने उनके गोदाम से चाय पत्ती का बैग उठाकर भागने लगे। साहिल कुमार को जैसे ही वारदात का अहसास हुआ, उन्होंने तुरंत शोर मचा दिया। शोर सुनकर सामने वाले दुकानदार ने बिना वक्त गंवाए अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया।
आलमशाह फाटक के पास बैग फेंककर हुए फरार दुकानदारों ने सजगता दिखाते हुए सलेमशाह बाजार से लेकर आलमशाह रेलवे फाटक तक आरोपियों का पीछा जारी रखा। जब चोरों ने देखा कि पीछा कर रहे लोग उनके बिल्कुल करीब पहुंच चुके हैं और उनका बचना नामुमकिन है, तो वे घबरा गए। खुद को घिरता देख आरोपियों ने चाय पत्ती का बैग सड़क पर फेंक दिया और तेजी से भागने में कामयाब रहे। सड़क पर बिखरी चाय पत्ती, व्यापारी बोले- ‘यह चोरी नहीं, दिनदहाड़े डाका है’ तेजी से सड़क पर गिरने के कारण चाय पत्ती का बैग फट गया और सारी चाय पत्ती सड़क पर बिखर गई। इसके बाद पीड़ित दुकानदार मौके से पूरी चाय पत्ती को दो अन्य बैगों में समेटकर वापस अपनी दुकान पर ले आए। इस घटना से नाराज बाजार के दुकानदारों का कहना है कि दिनदहाड़े दुकान और गोदाम के अंदर घुसकर सामान चुराना अब केवल सामान्य चोरी नहीं रह गया है, बल्कि यह व्यापारियों पर दिनदहाड़े डाका डालने जैसा है। सलेमशाह बाजार के व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और बाजार में गश्त बढ़ाकर ऐसे असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाए ताकि व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *