मानसा में लाल लकीर क्षेत्र के परिवारों को मिला मालिकाना-हक: विधायक प्रिंसिपल बुद्धराम ने सौंपे दस्तावेज; वर्षों पुरानी मांग पूरी – Mansa News

मानसा में लाल लकीर क्षेत्र के परिवारों को मिला मालिकाना-हक:  विधायक प्रिंसिपल बुद्धराम ने सौंपे दस्तावेज; वर्षों पुरानी मांग पूरी – Mansa News




पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर गांव लखमीरवाला में लाल लकीर क्षेत्र के परिवारों को उनके घरों का मालिकाना हक दिया गया है। हलका विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम की अगुवाई में पूरे गांव की निशानदेही कर लाल लकीर के अंदर आने वाले घरों के मालिकों को रजिस्ट्रियां सौंपी गईं। इस अवसर पर विधायक बुद्ध राम ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को उनके अधिकार घर-घर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि लाल लकीर के अंदर आने वाले घरों के मालिकों को मालिकाना हक के दस्तावेज मिलने से उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। अब गांववासियों को अपने घरों की कानूनी मालिकी का अधिकार प्राप्त हो गया है। ऐतिहासिक फैसले ले रही मान सरकार उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जनकल्याण और गांवों के विकास के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है। यह पहल गांवों के विकास और लोगों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। कार्यक्रम में ये रहे शामिल कार्यक्रम में किसान विंग के जनरल सचिव चरणजीत सिंह अक्कांवाली, चेयरमैन रणजीत सिंह फरीदके, तहसीलदार राजीव खोसला, जिला परिषद सदस्य रामू सिंह, सरपंच रछपाल सिंह तथा ग्राम पंचायत लखमीरवाला के सदस्य उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *