मोगा में आढ़ती के साथ 6 लाख की धोखाधड़ी: किसान व उसके दो बेटों पर लगाया आरोप, बोले- एडवांस लेकर न फसल बेची, न रुपए लौटाए – Moga News

मोगा में आढ़ती के साथ 6 लाख की धोखाधड़ी:  किसान व उसके दो बेटों पर लगाया आरोप, बोले- एडवांस लेकर न फसल बेची, न रुपए लौटाए – Moga News




मोगा जिले के थाना कोट ईसे खां की पुलिस ने 6 लाख रुपये की ठगी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक आढ़ती ने एक किसान और उनके दो बेटों पर लेनदेन में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत कार्रवाई की गई है। विश्वास का फायदा उठाकर ठगे 6 लाख रुपये पुलिस को दी गई शिकायत में राकेश रमन निवासी न्यू टाउन, मोगा ने बताया कि कोट ईसे खां की दाना मंडी में बतौर कमीशन एजेंट (आढ़ती) का काम करते हैं। राकेश रमन ने पुलिस को बताया कि गांव नसीरपुर जानीयां निवासी मुकंद लाल और उनके दो बेटे गुरमीत सिंह तथा अमृतपाल सिंह पिछले कई सालों से अपनी फसल उनकी आढ़त पर ही बेचते थे। इसी पुराने लेन-देन और विश्वास का फायदा उठाकर तीनों ने उनसे करीब 6 लाख रुपये उधार (एडवांस) ले लिए। न बेची फसल, न लौटाए पैसे शिकायतकर्ता का आरोप है कि उधार की रकम लेने के बाद आरोपियों ने नियत समय पर अपनी फसल उनकी आढ़त पर नहीं बेची और न ही ली गई रकम वापस की। जब लंबे समय तक पैसे वापस नहीं मिले और आरोपियों की मंशा खराब दिखी, तो पीड़ित आढ़ती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में आरोप सही, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर आरोप सही पाए, जिसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी का कहना है शिकायत की विस्तृत जांच के बाद मुकंद लाल और उनके दो बेटों गुरमीत सिंह व अमृतपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *