मानसा में किसी दल को बहुमत नहीं: तीन नगर काउंसिल में एक में आप, एक में शिअद सबसे बड़ी पार्टी, एक में निर्दलीय का जलवा – Mansa News
पंजाब में नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। मानसा जिले में तीन नगर कौंसिल और दो नगर पंचायत के परिणाम सामने आए हैं। मानसा नगर कौंसिल में किसी भी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। हालांकि 27 वार्डों में सबसे ज्यादा सीट आम आदमी पार्टी की आई है। मानसा जिले में मानसा, बुढलाड़ा, बरेटा, बोहा और जोगा में मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसमें आजाद उम्मीदवारों ने भी भारी संख्या में जीत दर्ज की। इसके साथ बीजेपी को उम्मीद से ज्यादा सीटों पर जीत मिली है। जीत के बाद प्रत्याशियों गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया एक में आप तो एक में शिअद सबसे बड़ा दल इसबार हुए चुनाव में तीनों नगर काउंसिल में मानसा में आम आदमी पार्टी 8, बुढलाड़ा में शिरोमणि शिरोमणि अकाली दल 8 सीट लेकर सबसे आगे रही। बरेटा नगर काउंसि में सबसे ज्यादा आजाद उम्मीदवार जीते। इनको 13 में से 11 सीटें मिलीं, जबकि आम आदमी पार्टी बाकी दो सीटों पर जीत दर्ज की। जानिए कहां किस दल ने दर्ज की जीत मानसा के 27 वार्डों के नतीजों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) ने 8 सीटें जीती हैं। शिरोमणि अकाली दल को 5, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 6 और कांग्रेस को 3 सीटें मिली हैं। इसके अतिरिक्त, 5 आजाद उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है। बुढलाड़ा नगर कौंसिल की 19 सीटों के लिए हुए चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने 8 सीटें हासिल कीं। आम आदमी पार्टी को 7 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की। सीपीआई और बीएसपी को 1-1 सीट मिली है। बरेटा नगर कौंसिल की 13 सीटों पर दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं। यहां 11 आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जो कुल सीटों का बड़ा हिस्सा है। आम आदमी पार्टी को 2 सीटें मिली हैं। नगर पंचायतों में साझा मोर्चा और आजाद उम्मीदवारों का जलावा जोगा नगर पंचायत की 13 सीटों के नतीजों में 9 सीटें सांझा मोर्चा के खाते में गईं। इस मोर्चे में अकाली दल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी शामिल थे। सीपीआई ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। पिछले लंबे समय से जोगा में कम्युनिस्ट पार्टी ही अपनी नगर पंचायत बनाती थी, लेकिन इस बार सभी पार्टियों ने सांझा मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ा। बोहा नगर पंचायत की 13 सीटों के चुनाव में 7 आजाद उम्मीदवार विजयी हुए हैं। आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल दोनों को 3-3 सीटें मिली हैं।
Source link

