बरनाला में महिला का दहेज के लिए उत्पीड़न: एयरफोर्स कर्मी पति और ससुरालियों के खिलाफ केस; पंचायत होने पर भी नहीं सुलझा विवाद – Barnala News
बरनाला जिले में एक सरकारी नौकरीपेशा महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एयरफोर्स कर्मी पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर बरनाला पुलिस स्टेशन के एसएचओ जगजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता दीपिका रानी (पत्नी बलविंदर पाल, निवासी गोनियाणा, पुत्री केवल कृष्ण, निवासी हंडियाया) ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है। दीपिका रानी के अनुसार, उसकी शादी 1 फरवरी, 2013 को बलविंदर पाल निवासी गोनियाणा मंडी, जिला बठिंडा से हुई थी। शादी के बाद से किया प्रताड़ित शिकायतकर्ता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे लगातार दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत स्तर पर समझौते भी हुए, लेकिन इसके बावजूद उत्पीड़न जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी करती हैं महिला दीपिका रानी स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी करती हैं, जबकि उनके पति बलविंदर पाल भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं। दोनों के सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद उनके बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। कानूनी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस सदर बरनाला पुलिस ने जांच के दौरान लगाए गए आरोपों को गंभीर पाया। इसके बाद, आरोपी पति बलविंदर पाल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और जांच के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link

