पंजाब- जालंधर में बारिश से मौसम बदला, VIDEO: 8 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 50KM की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; चंडीगढ़ में छाएंगे बादल – Mohali News

पंजाब- जालंधर में बारिश से मौसम बदला, VIDEO:  8 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 50KM की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; चंडीगढ़ में छाएंगे बादल – Mohali News


जालंधर में बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली।

पंजाब के जालंधर में आज सुबह बारिश से मौसम बदल गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उधर, मौसम विभाग ने 8 जिलों में आज (19 जून) बारिश, आंधी और बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया है।

.

पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हालांकि चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है।

सबसे अधिक तापमान 42.2 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है, जबकि चंडीगढ़ में 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 22 जून तक आंधी और बारिश का मौसम रहने की संभावना है।

चंडीगढ़ में गर्मी से राहत के लिए लगाई गई आर्टिफिशियल पानी की बौछारों के बीच से गुजरते लोग।

बिजली की डिमांड बढ़ने लगी पंजाब में गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की डिमांड काफी बढ़ गई है। शाम को यह 13,290 मेगावाट तक पहुंच गई थी। यह मांग रात पौने आठ बजे दर्ज की गई, जिसके बाद इसमें कमी आने लगी। राज्य अपने बिजलीघरों से 4,358 मेगावाट बिजली पैदा कर रहा है, जबकि केंद्र से करीब 8,800 मेगावाट बिजली खरीदी जा रही है।

22 जून तक बारिश चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण पंजाब के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम के कारण पंजाब में मौसम सक्रिय बना हुआ है। 22 जून तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 20 जून: पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और श्री मुक्तसर साहिब में बारिश, आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट है।
  • 21 जून: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में आंधी और बारिश की संभावना है।
  • 22 जून: पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में बारिश और आंधी की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *