अबोहर में पशुओं की लड़ाई न ली छात्र की जान: सड़क पर अचानक गोवंशों की भिड़ने से हुआ हादसा, क्रिकेट का उभरता खिलाड़ी था – Abohar News

अबोहर में पशुओं की लड़ाई न ली छात्र की जान:  सड़क पर अचानक गोवंशों की भिड़ने से हुआ हादसा, क्रिकेट का उभरता खिलाड़ी था – Abohar News




फाजिल्का-अबोहर रोड पर स्थित गांव गिदड़ांवाली के एक होनहार 16 वर्षीय छात्र और स्थानीय स्तर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी अर्शविंदर सिंह की रविवार सुबह बठिंडा के एम्स (AIIMS) अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले 10 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था। अर्शविंदर 13 जून को गांव की फिरनी (बाहरी रास्ता) पर मोटरसाइकिल से जाते समय अचानक बेसहारा पशुओं की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। अर्शविंदर 11 वीं का छात्र था। परिजनों का कहना है कि वह न केवल होनहार छात्र था, लेकिन क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी थी। लोगों को कहना है कि उसकी मौत से परिवार के सपने टूट गए। बाइक से घूमने निकला था, तभी हो गया हादसा पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्यारहवीं कक्षा का छात्र अर्शविंदर सिंह (पुत्र बिंदर सिंह) हादसे वाले दिन अपनी बाइक पर सवार होकर गांव में घूमने निकला था। इसी दौरान जब वह गांव की फिरनी के पास पहुंचा, तो सड़क पर अचानक कुछ बेसहारा पशु आपस में भिड़ गए। लड़ते-लड़ते ये पशु अर्शविंदर की तेज रफ्तार बाइक से जा टकराए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्शविंदर सड़क पर दूर जा गिरा और लहूलुहान हो गया। रीढ़ की हड्डी में आई थी गंभीर चोट हादसे को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उसके परिवार को सूचित किया। गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत एम्स (AIIMS) बठिंडा के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि इस भयानक सड़क हादसे में अर्शविंदर की रीढ़ की हड्डी के मनकों (vertebrae) को बेहद गंभीर नुकसान पहुंचा था। एम्स के डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद, पिछले 10 दिनों से वेंटिलेटर और गहन चिकित्सा कक्ष में उपचाराधीन अर्शविंदर ने रविवार सुबह आखिरी सांस ली। खेल और पढ़ाई दोनों में था अव्वल गांव और खेल जगत में शोक की लहर अर्शविंदर न केवल अपनी पढ़ाई में बेहद होशियार था, बल्कि वह क्षेत्र का एक बेहद प्रतिभाशाली और उभरता हुआ क्रिकेट खिलाड़ी भी था। उसकी असमय और दर्दनाक मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव गिदड़ांवाली और स्थानीय खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *