दसूहा में पार्षद पति पर हमले में 5 पर केस: 4 दिन पहले कांग्रेस नेता पर हुआ था हमला, गंभीर रूप से घायल; चुनावी रंजिश में वारदात – dasuya News

दसूहा में पार्षद पति पर हमले में 5 पर केस:  4 दिन पहले कांग्रेस नेता पर हुआ था हमला, गंभीर रूप से घायल; चुनावी रंजिश में वारदात – dasuya News




होशियारपुर के दसूहा में वार्ड नंबर 7 की नव-निर्वाचित कांग्रेस पार्षद चरणजीत कौर के पति भुल्ला राणा पर कथित जानलेवा हमले के चार दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में पार्षद कमलप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी सहित चार अज्ञात व्यक्तियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मुकदमा नंबर 118 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 126(2), 115(2), 117(2), 191(3), 190 और 351(2) लगाई हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण धाराओं में नरमी बरती गई है और हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने की मांग को लेकर संघर्ष की चेतावनी दी गई है। पति ने लड़ा था नगर परिषद का चुनाव जिसके चलते रंजिश पुलिस को दिए बयानों में भुल्ला सिंह राणा ने बताया कि नामजद आरोपी कमलप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी वार्ड नंबर 7 से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार रजिंदर कौर का बेटा है। रजिंदर कौर नगर परिषद चुनाव में भुल्ला सिंह के मुकाबले खड़ी थीं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नगर परिषद चुनाव के बाद राजनीतिक रंजिश के चलते यह हमला किया गया। घर लौटते समय 5-6 हमलावरों ने घेरकर पीटा भुल्ला राणा के अनुसार, यह घटना 1 जून की शाम को हुई जब वह अपनी स्कूटी पर घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और 5-6 अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कथित तौर पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और उन्हें मरा हुआ समझकर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। राजनीतिक लाभ के लिए मामले को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे इस पूरे मामले पर परमजीत सिंह भुल्ला ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि घटना को लेकर जानबूझकर राजनीतिक माहौल बिगाड़ा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस मामले को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं ताकि राजनीतिक लाभ लिया जा सके। भुल्ला के अनुसार, घटना के बाद लगाए जा रहे आरोप एकतरफा और बिना तथ्यों के हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *