चंडीगढ़ में सजेगा एशियाई रिले चैंपियनशिप का महाकुंभ: प्रशासक बोले-37 साल बाद मिली मेजबानी; 20 देशों के 250 धावक आएंगे – Chandigarh News

चंडीगढ़ में सजेगा एशियाई रिले चैंपियनशिप का महाकुंभ:  प्रशासक बोले-37 साल बाद मिली मेजबानी; 20 देशों के 250 धावक आएंगे – Chandigarh News




चंडीगढ़ और देश के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली एशियाई रिले चैंपियनशिप की मेजबानी चंडीगढ़ को मिली है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के करीब 20 देशों के 250 से अधिक धावक हिस्सा लेने पहुंचेंगे। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस प्रतिष्ठित आयोजन को लेकर तैयारियों का खाका पेश किया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ को इस प्रतियोगिता का आधिकारिक ध्वज सौंप दिया गया है और इसके साथ ही तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है। यह प्रतियोगिता मई 2027 में आयोजित की जाएगी। 37 साल बाद फिर मिलेगा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन का मौका चंडीगढ़ को करीब 37 साल बाद किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स आयोजन की मेजबानी मिली है। इससे पहले वर्ष 1989 में शहर में इस स्तर की बड़ी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। प्रशासक कटारिया ने कहा कि यह केवल चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। इस आयोजन से खेल जगत में चंडीगढ़ की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। 20 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम एशियाई रिले चैंपियनशिप में एशिया और अन्य देशों के करीब 20 देशों के 250 से ज्यादा एथलीट भाग लेंगे। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को करीब से देखने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा। प्रशासन का मानना है कि यह आयोजन भारत के भविष्य के बड़े खेल आयोजनों और ओलंपिक तैयारियों के लिए भी अहम साबित होगा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ मिलकर करेंगे तैयारियां प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि भले ही आयोजन चंडीगढ़ में हो रहा है, लेकिन यह पूरे देश का आयोजन है। इस संबंध में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। जल्द ही पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल सफल आयोजन करना नहीं है, बल्कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को भी इस मंच पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर इस प्रतियोगिता को देखते हुए चंडीगढ़ के खेल ढांचे को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियमों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि भविष्य में भी शहर बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी कर सके। स्टेडियम में करीब 3,500 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा खिलाड़ियों और मेहमानों के ठहरने, सुरक्षा, परिवहन और खानपान के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। दुनिया के सामने दिखेगी चंडीगढ़ की मेहमाननवाजी प्रशासक कटारिया ने इस अवसर को चंडीगढ़ के लिए ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह आयोजन शहर को वैश्विक खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। उन्होंने खेल संघों और अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए शहरवासियों से भी इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *