पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस मनाया: मरीजों को मिला जीवन बदलने का संदेश; नशे के दुष्प्रभाव पर दिखाई मूवी – Pathankot News

पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस मनाया:  मरीजों को मिला जीवन बदलने का संदेश; नशे के दुष्प्रभाव पर दिखाई मूवी – Pathankot News




पठानकोट में आज जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण द्वारा अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश गर्ग और सीजेएम प्रभजोत कौर के निर्देशानुसार पठानकोट के नशा मुक्ति केंद्र में आयोजित किया गया। डॉ. रमनदीप कौर ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जिसमें पैनल अधिवक्ता रोमिका और पीएलवी विनोद कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान, वक्ताओं ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजों को नशे से दूर रहने और एक नया जीवन शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित एक जागरूकता फिल्म भी दिखाई गई, जिसका उद्देश्य नशे के खतरों के प्रति उन्हें जागरूक करना था। निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी इस अवसर पर जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आने वाले पात्र मरीजों को प्राधिकरण मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है। सम्मानपूर्वक जीवन जीने में मदद करना इसका उद्देश्य उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर सम्मानपूर्वक जीवन जीने में मदद करना है। कार्यक्रम में काउंसलर मनभावन सिंह, कुसुम मलपोत्रा, रोहित कुमार, जसबीर सिंह, राहुल, अजय कुमार और हरविंदर कौर सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *