सुजानपुर नगर कौंसिल प्रधान चुनाव दूसरी बार टला: कोरम पूरा न होने से स्थगित, जल्द बुलाई जाएगी अगली बैठक – Pathankot News

सुजानपुर नगर कौंसिल प्रधान चुनाव दूसरी बार टला:  कोरम पूरा न होने से स्थगित, जल्द बुलाई जाएगी अगली बैठक – Pathankot News




पठानकोट के सुजानपुर नगर कौंसिल प्रधान पद के चुनाव के लिए शुक्रवार 26 जून को बुलाई गई विशेष बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई। 15 सदस्यीय नगर कौंसिल में आवश्यक संख्या पूरी न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब अगले दो से चार दिनों के भीतर दोबारा बैठक बुलाकर चुनाव करवाया जाएगा। बता दें, सुजानपुर में भाजपा और आप के पास अब 4-4 पार्षद हैं। जबकि, कांग्रेस अब 6 पार्षदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, कांग्रेस के पास विधायक नरेश पुरी के वोट की एक और बढ़त है। अध्यक्ष पद तक पहुंचने के लिए किसी भी पार्टी को 8 वोट चाहिए। तीनों में से किसी पार्टी के पास बहुमत न होने के चलते चुनाव टाल दिया गया।
कोरम नहीं हो सका पूरा
बता दें, 26 जून को हुए चुनाव में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपने 15-15 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था जबकि 14 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे। 29 जून को नतीजे आए तो भाजपा, आप और कांग्रेस पार्टी के 4-4 उम्मीदवार जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। 3 आजाद उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। त्रिशंकू नतीजों के बाद तीनों पार्टियां अपना प्रधान बनाने का दावा करती रहीं।
लेकिन, बेहद नाटकीय ढंग से बीते सोमवार आजाद पार्षद अनुराधा बाली और लक्ष्मी वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में वापसी की। इनके साथ पूर्व पार्षद महिंदर बाली भी कांग्रेस में शामिल हो गए। सुजानपुर के कांग्रेस विधायक नरेश पुरी ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उनकी औपचारिक घर वापसी करवाई। दूसरी बार टला चुनाव बता दें, इससे पहले 22 जून को नगर कौंसिल में होने वाले प्रधान और उप-प्रधान पद का बहुप्रतीक्षित चुनाव ऐन वक्त पर प्रशासनिक कारणों के चलते अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। तब चुनाव अधिकारी और कुछ पार्षदों के गैरहाजिर होने के चलते चुनाव को स्थगित कर दिया गया था। आज दूसरी बार कोरम पूरा न होने के चलते रद्द कर दिया गया। पूर्ण पारदर्शिता के साथ होंगे चुनाव
पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं और पूर्ण पारदर्शिता के साथ चुनाव करवाने के पक्ष में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरम पूरा हुए बिना किसी भी प्रकार का निर्णय लेना उचित नहीं होगा, इसलिए सभी की सहमति से बैठक स्थगित की गई है।
मंत्री कटारुचक ने कहा कि सुजानपुर और पठानकोट की राजनीति हमेशा सौहार्दपूर्ण रही है और यहां किसी भी प्रकार की राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य नहीं किया जाता। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही कोरम पूरा होगा, नियमानुसार बैठक आयोजित कर बहुमत के आधार पर नगर कौंसिल के नए प्रधान का चुनाव कराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने जीत का किया दावा
कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि आगामी बैठक में आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बहुमत के साथ प्रधान चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि नई टीम के गठन के बाद सुजानपुर शहर के रुके हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।
बैठक के दौरान पूर्व चेयरमैन स्वर्ण सलारिया, राजपूत कल्याण बोर्ड पंजाब के चेयरमैन, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान अमन संधू, भानु प्रताप सिंह, साहब सिंह साबा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *