CM मान बोले-मेरे फेक वीडियो बना रहे विरोधी: पटियाला में खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन; कहा-हमारे मंच से विकास की बात होती है – Patiala News

CM मान बोले-मेरे फेक वीडियो बना रहे विरोधी:  पटियाला में खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन; कहा-हमारे मंच से विकास की बात होती है – Patiala News




पंजाब के पटियाला के हलका समाना नजदीक गांव फतेह माजरी में आज सीएम भगवंत मान पहुंचे। सीएम मान ने यहां खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया। मान विरोधियों पर भी जमकर बिफरे। सैकड़ों की संख्या में आप वर्कर भी यहां पहुंचे। मान ने कहा कि ये स्टेडियम 9 किले में बन रहा है। पंचायत ने यह जगह दी है। ये स्टेडिम मार्डन बनेगा। मान ने कहा कि स्टेडियम बनने से जो हमारे युवा है उनका ध्यान गलत संगत से हटेगा। 15 जुलाई तक पंजाब के 3 हजार गावों में खेल स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएंगे। मान ने कहा कि पंजाब की आज पूरे देश में चर्चा हो रही है कि 90 प्रतीशत घरों को बिल नहीं आ रहा। पाकिस्तान तक में हमारे 600 यूनिट के चर्चे है। सभी को मुफ्त दी बिजली हमारी सरकार में कोई नीले-पीले कार्ड की शर्त नहीं रखी गई सभी को बिजली मुफ्त दी जा रही है। किसानों को बिजाई के समय समयनुसार बिजली-पानी मिल रहा है। नहरी पानी को खेतों तक पहुंचाया जा रहा है। मान ने कहा कि लोगों की सेहत को लेकर हमारी सरकार हमेशा काम करती रही है। 1400 क्लिनिक पंजाब भर में खोले है। जहां इलाज मुफ्त होता है। लोगों के टेस्ट मुफ्त किए जाते है। 10 लाख वाला कार्ड बनवाने से लोगों को अस्पतालों में भी पूरा उपचार मिलेगा। लोगों का बिल सरकार देगी। महिलाओं का किया सम्मान मान ने कहा कि 4 दिन बाद माताओं और बहनों के मोबाइलों पर जब टू-टू की आवाज आई तो समझ लेना कि पैसे आ गए है। सभी महिलाओं को 3-3 महीने के पैसे इक्ट्ठे डालेगा। महिलाएं ध्यान रखे कि अपने मोबाइल अपने पास रखे। इन पैसों से किसी ने अमीर नहीं हो जाना बस ये सरकार द्वारा एक मान सम्मान है। लोग विकासशील पंजाब को वोट करेंगे कोई कहता हमारी बारी आने दो मान को खींचेंगे। फेक वीडियो बनाकर लोगों को बहलाया जा रहा है लेकिन आज के लोग विकासशील पंजाब को वोट करेंगे। विरोधी महिलाओं की 1 योजना, मुफ्त बिजली, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य प्रणाली में अच्छा इलाज को देखकर बौखला गए है। पिछले समय में विरोधियों की सरकार थी इन्होंने बेअदबी कानून तक नहीं बनाया लेकिन हमारी सरकार ने बेअदबी कानून बनाया है क्योंकि हमारी सरकार लोगों की सरकार है। मान ने कहा कि शिअद के नेता मनबुद्दी नहीं बंदबुद्दी है। मान ने कहा कि अब सुखबीर बादल और उनके साले की जेल जाने की बारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *