गुरदासपुर के युवक की दवा के ओवरडोज से मौत: कुछ दिन से डिप्रेशन की दवा ले रहा था, घूमने डैम पर गया था, जहां अचेत मिला – dasuya News

गुरदासपुर के युवक की दवा के ओवरडोज से मौत:  कुछ दिन से डिप्रेशन की दवा ले रहा था, घूमने डैम पर गया था, जहां अचेत मिला – dasuya News



होशियारपुर जिले के गढ़दीवाला क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल थाना डैम (Thana Dam) पर घूमने आए गुरदासपुर के एक 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच और बयानों के आधार पर मौत का कारण डिप्रेशन (मानसिक तनाव) की दवा का ओवरडोज

.

जमीन पर बेसुध पड़ा था युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार, थाना डैम परिसर में स्थानीय लोगों ने एक युवक को अचेत (बेहोशी) की हालत में जमीन पर पड़े हुए देखा। इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिवार से संपर्क साधा।

पिता की मौत के बाद से था परेशान, मां ने दर्ज कराए बयान

घटना की भनक लगते ही मृतक की बुजुर्ग मां हरजीत कौर (करीब 68 वर्ष) अपने भाई गुरचरण सिंह के साथ गढ़दीवाला पहुंचीं। हरजीत कौर अपने गांव बम्ब (कोटली, सूरत, मल्ली) की मौजूदा सरपंच हैं। पुलिस को दिए अपने बयानों में भावुक मां ने बताया कि उनका बेटा कोमलदीप सिंह अविवाहित था और गांव में ही खेती-बाड़ी का काम संभालता था। कुछ समय पहले कोमलदीप के पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह गहरे डिप्रेशन में चला गया था और उसका मानसिक तनाव का इलाज चल रहा था।

डैम देखने की बात कहकर निकला था घर से

सरपंच हरजीत कौर ने बताया कि कोमलदीप सिंह ने घर से निकलते समय कहा था कि वह होशियारपुर का थाना डैम देखने जा रहा है और अगले दिन तक वापस लौट आएगा। लेकिन अगले दिन दोपहर करीब 1 बजे उन्हें पुलिस का फोन आया और बेटे की मौत की खबर मिली। परिजनों ने अंदेशा जताया है कि मानसिक तनाव बढ़ने के कारण कोमलदीप ने गलती से या अत्यधिक मात्रा में डिप्रेशन की दवा खा ली, जो उसकी मौत का कारण बनी।

पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

थाना पुलिस ने मृतक की मां हरजीत कौर के बयानों के आधार पर धारा 174 (सीआरपीसी/बीएनएस) के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए शोकाकुल परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *