पठानकोट में एसआईआर, शिकायत के लिए हेल्पडेस्क खुला: जिला निर्वाचन कार्यालय में सातों दिन सुबह 8 से रात 8 बजे तक होगा काम – Pathankot News
भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के दिशा-निर्देशों के अनुसार पठानकोट जिले में मतदाता सूचियों को पूरी तरह दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के लिए ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) अभियान की शुरुआत हो चुकी है। पठानकोट की डिप्टी कमिश्नर-कम-डिस्ट्
.
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पल्लवी का कहना है कि “मतदाता अपनी किसी भी समस्या या शिकायत के निवारण के लिए ईमेल कर सकते हैं या फिर सीधे ‘कमरा नंबर 313, दूसरी मंजिल, बी-ब्लॉक, जिला प्रशासनिक परिसर (DAC), मलिकपुर, पठानकोट’ स्थित जिला शिकायत निवारण केंद्र पर खुद पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी नागरिक इस सत्यापन अभियान में बीएलओ का सहयोग करें।”
डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने बताया कि इस अभियान के दौरान आम जनता और मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में एक हाईटेक ‘जिला शिकायत निवारण केंद्र/1950 हेल्पडेस्क’ स्थापित कर दिया गया है। मतदाताओं की सुविधा के लिए यह हेल्पडेस्क हफ्ते के सातों दिन सुबह 8:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक लगातार काम करेगा।
इन नंबरों और ईमेल पर दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत
हेल्पलाइन नंबर: 1950, 0186-1950
दूरभाष नंबर: 0186-2345078
आधिकारिक ईमेल: Grievanceredcell.ptk.pbsir2026@gmail.com
वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, सीधे दफ्तर आकर भी मिल सकते हैं लोग
अभियान को पूरी पारदर्शिता के साथ अमलीजामा पहनाने के लिए जिला स्तर पर दो वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला विकास और पंचायत अधिकारी (DDPO) पठानकोट को जिला शिकायत निवारण अधिकारी (DGRO) और मुख्य कृषि अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो सीधे शिकायतों के त्वरित निपटारे की निगरानी करेंगे।

