चंडीगढ़ सेक्टर-9 में शराब का लंगर मामला: DJ संचालक पर FIR दर्ज, 4 दिन बाद भी पुलिस नहीं ढूंढ पाई ठेके का मालिक – Chandigarh News

चंडीगढ़ सेक्टर-9 में शराब का लंगर मामला:  DJ संचालक पर FIR दर्ज, 4 दिन बाद भी पुलिस नहीं ढूंढ पाई ठेके का मालिक – Chandigarh News




चंडीगढ़ के पॉश सेक्टर-9 मार्केट में सरेआम शराब का लंगर लगाने के मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने फिलहाल खानापूर्ति के नाम पर एक डीजे संचालक राजेश सचदेवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। उस पर आरोप है कि उसने ही वीडियो सोशल मीडिया पर डाली थी और वीडियो में वह खुद शराब बांटता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन हैरानी की बात है कि इस मामले को 4 दिन बीत चुके हैं और अब तक पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि सेक्टर-9 का वह शराब ठेका किसका है, जिसके द्वारा शराब का लंगर लगाया गया था। इसके चलते अब थाना-3 पुलिस की ओर से एक्साइज विभाग को पत्र लिखकर पूछा गया है कि सेक्टर-9 स्थित शराब ठेके का लाइसेंस किसके नाम पर है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में शराब ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करती है या फिर डीजे संचालक के खिलाफ दर्ज एफआईआर तक ही मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो में शराब ठेके के बाहर स्टॉल लगाकर लोगों को बर्फ के गोलों यानी चुस्की में वोदका मिलाकर मुफ्त में बांटते देखा गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद शराब ठेकेदार की ओर से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था, जिसे विवाद बढ़ने के बाद डिलीट कर दिया गया। हालांकि, तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। जामुन फ्लवेर वाली बर्फ में मिलाई गई वोदका जानकारी के अनुसार, सेक्टर-9 स्थित शराब ठेके के बाहर एक प्रमोशनल स्टॉल लगाया गया था। यहां लोगों को जामुन फ्लेवर वाली बर्फ की चुस्की दी जा रही थी, जिसमें वोदका मिलाई गई थी। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग स्टॉल के आसपास खड़े दिखाई दिए और कई लोग हाथों में शराब वाली चुस्की लिए नजर आए। पुलिस हेडक्वार्टर के पास कई घंटे चलता रहा शराब का लंगर शराब का यह लंगर कई घंटों तक चलता रहा, लेकिन पुलिस और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। हैरानी की बात यह है कि जहां यह पूरा आयोजन चल रहा था, वहां से करीब 300 मीटर की दूरी पर चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय, चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया का कार्यालय, डीजीपी और एसएसपी कार्यालय मौजूद हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद भी तुरंत कार्रवाई नहीं हुई। जब मामला मीडिया में प्रमुखता से चला और विवाद बढ़ा, तब जाकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। सोशल मीडिया पर VIDEO डालकर किया प्रमोशन पुलिस ने बताया कि नए शराब ब्रांड के प्रमोशन के लिए यह आयोजन किया था। वीडियो में स्टॉल पर युवाओं की भीड़ दिखाई दे रही थी। इस मामले में शराब पिलाने वाले राजेश सचदेवा ने उस दिन वहां DJ लगा रखा था। हालांकि पुलिस को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि इस मामले में शराब ठेकेदार के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया। DC बोले- लाइसेंस तक होगा रद्द चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने कहा कि सेक्टर-9 के जिस शराब ठेके के बाहर यह काम किया गया है, उसके लाइसेंस होल्डर को नोटिस जारी कर इस बारे में जवाब मांगा गया है। डीसी बोले एक्साइज नीति के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए शराब ठेका संचालकों को कड़ी चेतावनी दी है। यदि कोई शराब ठेकेदार अपने ठेके पर नीतियों का उल्लंघन करता है तो उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। डिप्टी कमिश्नर-कम-एक्साइज कमिश्नर निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को शहर के सभी शराब लाइसेंस धारकों की बैठक बुलाई गई। बैठक में हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक रील को लेकर गंभीर चिंता जताई गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *