अबोहर में शादी से इनकार पर टूटा युवक: नहर में कूदकर दी जान, पिता के बयान पर प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज – Abohar News

अबोहर में शादी से इनकार पर टूटा युवक:  नहर में कूदकर दी जान, पिता के बयान पर प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज – Abohar News




अबोहर के गांव नरैणपुरा में प्रेम प्रसंग के विवाद के बाद 23 वर्षीय युवक अक्षय कुमार ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस मामले में बहाववाला थाना पुलिस ने एक युवती मुस्कान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता विजयपाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा अक्षय कुमार गांव सुखचैन निवासी मुस्कान से विवाह करना चाहता था। मुस्कान अक्सर अक्षय की लाइब्रेरी में पढ़ने आती थी, जिससे दोनों की जान-पहचान कथित तौर पर प्रेम संबंध में बदल गई थी। परिवार के अनुसार, अक्षय इस रिश्ते को शादी तक ले जाना चाहता था। पिता बोले- बेटा मानसिक रूप से परेशान था पिता ने बताया कि युवती द्वारा विवाह से इनकार किए जाने के बाद अक्षय मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। परिजनों के अनुसार, 6-7 जुलाई की अल सुबह अक्षय ने बठिंडा के पास नहर में कूदकर कथित तौर पर आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर बहाववाला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने मुस्कान पुत्री सुशील कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी तथ्यों व परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *