गुरदासपुर में गन्ने के खेत में मिला ड्रोन: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; पुलिस ने जब्त कर शुरू की जांच, CCTV खंगाल रही – Gurdaspur News

गुरदासपुर में गन्ने के खेत में मिला ड्रोन:  सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; पुलिस ने जब्त कर शुरू की जांच, CCTV खंगाल रही – Gurdaspur News




गुरदासपुर जिले के बहरामपुर पुलिस स्टेशन के तहत गांव जगोचक टांडा के पास गन्ने के खेतों से एक संदिग्ध ड्रोन बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। दीनानगर के डीएसपी राजिंदर मिन्हास ने बताया कि पुलिस ने ड्रोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की गहन तलाशी ली गई। तलाशी का उद्देश्य यह पता लगाना था कि ड्रोन किस मकसद से इस क्षेत्र में आया था और क्या उसके साथ कोई संदिग्ध वस्तु गिराई गई थी। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस ड्रोन की तकनीकी जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बेहरामपुर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। जांच पूरी होने के बाद ही ड्रोन के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *