पटियाला में जिम ट्रेनर की कार पर फायरिंग: आरोपियों ने पीछा किया, टक्कर मारने के बाद चलाई गोली; पुलिस जांच में जुटी – Patiala News

पटियाला में जिम ट्रेनर की कार पर फायरिंग:  आरोपियों ने पीछा किया, टक्कर मारने के बाद चलाई गोली; पुलिस जांच में जुटी – Patiala News




पटियाला के एसएसटी नगर इलाके में एक जिम ट्रेनर की कार पर कथित तौर पर फायरिंग की गई है। जिम से घर लौट रहे ट्रेनर सिमर इस हमले में बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गोली नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सिमर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार से जिम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने पहले उनकी कार को टक्कर मारी और फिर उन्हें गाड़ी रोककर बाहर आने के लिए कहा। पीड़ित बोला- स्थिति को भांपते हुए बाहर नहीं निकला सिमर ने बताया कि स्थिति को भांपते हुए वह अपनी कार से बाहर नहीं निकले। इसके बाद कथित तौर पर फॉर्च्यूनर सवार लोगों ने पहले हवाई फायरिंग की और फिर उनकी कार को निशाना बनाकर गोली चला दी। हालांकि, गोली सिमर को नहीं लगी और वह सुरक्षित बच गए। सिमर ने यह भी आरोप लगाया है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार कुछ व्यक्ति पुलिस जैसी वर्दी पहने हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी में मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फॉर्च्यूनर गाड़ी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *