राहुल गांधी की पंजाब कांग्रेस नेताओं के साथ अहम बैठक: पांच टॉप नेता दिल्ली बुलाए गए, 2027 को लेकर बनेगी स्ट्रेटजी व रोल होंगे तय – Mohali News

राहुल गांधी की पंजाब कांग्रेस नेताओं के साथ अहम बैठक:  पांच टॉप नेता दिल्ली बुलाए गए, 2027 को लेकर बनेगी स्ट्रेटजी व रोल होंगे तय – Mohali News


पंजाब कांग्रेस के नेताओं से आज राहुल गांधी मीटिंग करने जा रहे है।

पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं से आज दिल्ली में राहुल गांधी मीटिंग करने जा रहे हैं। मीटिंग में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे भी मौजूद रहेंगे। यह मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि कांग्रेस हाईकमान द्वारा लगाए गए ऑब्जर्वर अपनी रिपोर्ट पार्ट

.

कांग्रेस हाईकमान में काफी समय से गुटबाजी और परिवर्तन की आवाज उठ रही थी। ऐसे में पार्टी ने तीन ऑब्जर्वर तैनात किए थे, जिन्होंने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष से लेकर सभी सांसदों तक से राय ली है। इसके बाद अब यह मीटिंग होने जा रही है। इसमें पांच टॉप नेता मौजूद रहेंगे, जिनमें अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, विजय इंदर सिंगला और चरणजीत सिंह चन्नी समेत बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

राहुल गांधी पंजाब दौरे के दौरान गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकते हुए। फाइल फोलो

रैली में टीम प्लेयर बनने की नसीहत दी

पंजाब को लेकर राहुल गांधी बहुत गंभीर हैं। अब तक चार मीटिंग वह कर चुके हैं। पहले 30 मई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एक बड़ी बैठक बुलाई गई थी, जिसमें राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव (2027) की रणनीति पर चर्चा की गई थी। हालांकि, वह मीडिया से रूबरू नहीं हुए।

1 मई 2026 को राहुल गांधी ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के जिला अध्यक्षों के साथ एक विशेष संवाद बैठक की थी। इसमें उन्होंने नेताओं को वीआईपी कल्चर छोड़ने और जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने की नसीहत दी थी।

28 फरवरी को राहुल गांधी पंजाब के बरनाला पहुंचे थे। यहां उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मिलकर पंजाब कांग्रेस के नेताओं को आपसी कलह खत्म करने और आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर ‘टीम प्लेयर’ की तरह काम करने का सख्त संदेश दिया था।

22 जनवरी को कांग्रेस हाईकमान (मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल) ने नई दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *