मोगा में नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई: 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 ग्राम हेरोइन और 90 नशीली गोलियां बरामद – Moga News

मोगा में नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई:  3 आरोपी गिरफ्तार, 10 ग्राम हेरोइन और 90 नशीली गोलियां बरामद – Moga News




मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। पहले मामले में, थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मुकदमा नंबर 133 दिनांक 29 मई 2026 दर्ज किया है। एएसआई प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर रामा रोड बिलासपुर स्थित सूए के पुल के पास नाकाबंदी की गई। आरोपी मनप्रीत भी गिरफ्तार यहां से मनप्रीत सिंह उर्फ निक्का पुत्र शेर सिंह निवासी रामा, जिला मोगा को गिरफ्तार किया गया। उसकी तलाशी में 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। दूसरे मामले में, थाना सिटी मोगा के थाना प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि मुकदमा नंबर 129 के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एएसआई चरणजीत कौर ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर बस्ती लंडेके में छापेमारी की। इस दौरान जतिंदर सिंह उर्फ रवि पुत्र तेजा सिंह और लखवीर सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी लंडेके को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 90 सफेद रंग की नशीली गोलियां बरामद कीं। पुलिस अधिकारी बोले- अभियान जारी रहेगा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करों और नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि बरामद नशीले पदार्थ और गोलियां कहां से लाई गई थीं और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *