पटियाला में तेज बारिश और आंधी से गिरे पेड़: खालसा कॉलेज के पास 8 खंभे, एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त; कई इलाकों की बिजली गुल – Patiala News

पटियाला में तेज बारिश और आंधी से गिरे पेड़:  खालसा कॉलेज के पास 8 खंभे, एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त; कई इलाकों की बिजली गुल – Patiala News




पटियाला में गुरुवार दोपहर तेज बारिश और आंधी के कारण खालसा कॉलेज के पास एक बड़ा पेड़ बिजली की तारों पर गिर गया। इस घटना में 8 बिजली के खंभे और एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें टूट गईं और क्षतिग्रस्त खंभे व ट्रांसफार्मर सड़क पर आ गिरे। इसके परिणामस्वरूप, खालसा कॉलेज के आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। सड़क पर मलबा फैलने से वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह ठप हो गई, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। बिजली विभाग और प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे को हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। सुरक्षा कारणों से लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है। भीषम गर्मी से लोगों को मिली राहत एक ओर जहां इस बारिश से पटियाला और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटने और जलभराव की खबरें भी सामने आई हैं। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बिजली विभाग ने बताया है कि क्षतिग्रस्त खंभों और ट्रांसफार्मर को बदलने के बाद ही इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *