बठिंडा में इंटरव्यू देने आए युवक का मिला शव: रेलवे लाइन के पास झाडि़यों में पड़ा था, संगरूर का रहने वाला था, 5 दिन पहले हुई थी मौत – Bathinda News

बठिंडा में इंटरव्यू देने आए युवक का मिला शव:  रेलवे लाइन के पास झाडि़यों में पड़ा था, संगरूर का रहने वाला था, 5 दिन पहले हुई थी मौत – Bathinda News



बठिंडा में रेलवे लाइन के पास झाड़ियों से एक युवक का करीब पांच दिन पुराना सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। समाज सेवी संस्था ‘सहारा जन सेवा’ की टीम ने शव को जनता नगर रेलवे फाटक के पास से ढूंढ निकाला। मृतक युवक पिछले कुछ दिनों से लापता था और बठिंडा में एक नौकर

.

मृतक युवक की पहचान कमलजीत सिंह (22) पुत्र मेघ सिंह के रूप में हुई है, जो संगरूर जिले के गांव चोटियाँ का रहने वाला था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि कमलजीत बीती 30 मई को अपने घर से बठिंडा की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में नौकरी का इंटरव्यू देने के लिए निकला था।

इंटरव्यू के बाद जब कमलजीत वापस घर नहीं लौटा और उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो चिंतित परिजनों ने 1 जून को बठिंडा के थाना थर्मल में उसकी गुमशुदगी (लापता होने) की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

लापता होने वाले दिन ही हो गई थी मौत

गुरुवार को जनता नगर रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में शव होने की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम और रेलवे पुलिस (GRP) तुरंत मौके पर पहुंची। शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत करीब 5 दिन पहले यानी लापता होने वाले दिन के आसपास ही हो गई थी।

शव गृह में रखवाया शव

जीआरपी (Government Railway Police) के अधिकारी गुरपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव काफी हद तक क्षत-विक्षत हो चुका था, जिसे पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बठिंडा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

पोस्टमार्टम से होगा मौत का खुलासा

जीआरपी अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिवार के सदस्यों द्वारा पुलिस को दिए जाने वाले बयानों और पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *