जंतर-मंतर आंदोलन में पहुंचे पंजाब के शिक्षा मंत्री बैंस: बोले- यह जेनजी मूवमेंट है, मांगें नहीं मानीं तो किला गिर जाएगा – Chandigarh News

जंतर-मंतर आंदोलन में पहुंचे पंजाब के शिक्षा मंत्री बैंस:  बोले- यह जेनजी मूवमेंट है, मांगें नहीं मानीं तो किला गिर जाएगा – Chandigarh News



कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस भी शामिल हुए हैं। इस मौके उन्होंने कहा कि यह सच में ही जेनजी मूवमेंट है। अगर केंद्र सरकार अभी तक भी यह समझती है कि यह सोशल मीडिया वाले हैं, तो नहीं। यह कॉकरोच निकल चुका है। इनकी मांगे नहीं मानेंगे तो आपका किला गिरा देंगे। जितना अहंकार है, उसे छोड़ दो। सोनम वांगचुक से बात करो। अब शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के वीडियो को दो प्वाइंटों में जानिए दस किलोमीटर तक यूथ ही दिख रहा है हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर वीडियो शेयर कर कहा कि दस किलोमीटर तक जंतर-मंतर के जो भी मार्ग या सड़कें हैं, वहां पर नौजवान ही दिख रहे हैं। जो कि विभिन्न कॉलेजों, यूनिवर्सिटी से एक सोच के साथ यहां पहुंचे हैं। वह सोनम वांगचुक का साथ देने और पेपर लीक को रोकने की मांग को लेकर पहुंचे हैं। यह सोशल मीडिया वाले नहीं है मैंने काफी देर यहां पर घूमकर देखा। यहां पर जितने भी चेहरे देख रहे हो, वह अलग-अलग स्टेट व यूनिवर्सिटी से आए हैं। यह सच में ही जेनजी मूवमेंट है। अगर केंद्र सरकार अभी तक भी यह समझती है कि यह सोशल मीडिया वाले हैं, तो नहीं। यह कॉकरोच निकल चुका है। इनकी मांगे नहीं मानेंगे तो आपका किला गिरा देंगे। जितना अहंकार है, उसे छोड़ दो। सोनम वांगचुक से बात करो। पेपर लीक रोकने का सॉल्यूशन देखे मैं भी एक स्टेट का शिक्षा मंत्री हूं। पेपर लीक के सॉल्यूशन का रास्ता देखें। जायजा मांगा है। मैं अपना नैतिक फर्ज समझते हुए शामिल हूं। पेपर लीक के लिए सख्त नियम बनाएं। इनके साथ मिलकर काम करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *