ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला – Amritsar News

ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला – Amritsar News



अमृतसर| ई-रिक्शा चालक बुजुर्ग को 4 बदमाशों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने 4 आरोपियों अभय, चिमन उर्फ टीमा, कालू और सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित बर्नार्ड (61) निवासी कृपाल कॉलोनी ने बताया कि 10 जून शाम 7 बजे जब ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे, तो दशहरा ग्राउंड के पास ऑटो सवार उक्त आरोपियों ने रास्ता रोक लिया। आरोपी अभय दात्तर और कालू बैट से लैस था। सभी ने जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गए। विवाद की वजह यह थी कि दोपहर में अभय की मां रजनी से शिकायत की थी कि उनका बेटा उन्हें गालियां देता है। इसी रंजिश में हमला किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *