एसआईआर : कर्मियों को भरने होंगे एन्यूमरेशन फॉर्म – Amritsar News
अमृतसर | चुनाव आयोग की ओर चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सभी विभागों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सरकार के सभी कर्मचारियों को अपने एन्यूमरेशन फॉर्म (वोटर सत्यापन फॉर्म) भरने में पूरा सहयोग देना होगा। डीसी -कम-जिला निर्वाचन अधिकारी दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि घर-घर जाकर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर पहुंच रहे हैं। बीएलओ द्वारा फॉर्म वितरित करने, उन्हें भरने में सहायता करने और भरे हुए फॉर्म एकत्रित करने का काम किया जा रहा है।
Source link

