पठानकोट में युवक का तेजधार हथियारों से मर्डर: पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका; मृतक पर कई आपराधिक मामले दर्ज – Pathankot News

पठानकोट में युवक का तेजधार हथियारों से मर्डर:  पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका; मृतक पर कई आपराधिक मामले दर्ज – Pathankot News




पठानकोट के वार्ड नंबर 30 स्थित मोहल्ला कच्चे क्वार्टर में वीरवार देर रात 33 वर्षीय युवक गुलशन कुमार की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने गुलशन कुमार पर तेजधार हथियारों से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है और अभी तक हत्या के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक गुलशन कुमार के खिलाफ भी पहले कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वर्तमान हत्या की जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है तथा किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। कुछ लोगों से चल रहा था विवाद लोगों ने बताया कि मृतक गुलशन कुमार का शहर के कुछ लोगों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वार्ड नंबर 30 के पार्षद राहुल ने भी पुष्टि की कि मृतक का पहले भी कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो चुका था। उन्होंने कहा कि बीच गली में हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। आरोपियों को गिरफ्तार करे पुलिस:पार्षद राहुल पार्षद राहुल ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इससे असामाजिक तत्वों में कानून का डर बना रहेगा। पार्षद ने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जांच अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *