पंजाब की महिलाओं से 51 हजार की ठगी का आरोप: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का AAP पर हमला, अब शर्तें लगाकर मुकर रही सरकार – Chandigarh News

पंजाब की महिलाओं से 51 हजार की ठगी का आरोप:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का AAP पर हमला, अब शर्तें लगाकर मुकर रही सरकार – Chandigarh News




पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी सरकार और अरविंद केजरीवाल पर महिलाओं से किए गए वादों को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि पंजाब की माताओं और बहनों के साथ किया गया बड़ा धोखा है। ढिल्लों ने कहा कि नवंबर 2021 में मोगा की रैली में अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि पंजाब की 18 वर्ष से अधिक आयु की हर महिला को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे। उस समय इस योजना को बिना किसी शर्त और बिना किसी पाबंदी के लागू करने का वादा किया गया था। चुनावी वादे के मुताबिक अब तक 51 हजार उन्होंने कहा कि चुनावी वादे के मुताबिक अब तक 51 महीने बीत चुके हैं और इस हिसाब से प्रत्येक महिला को 51 हजार रुपये मिल जाने चाहिए थे, लेकिन सरकार अब केवल तीन महीने की राशि देने की बात कर रही है। उन्होंने इसे महिलाओं के साथ “51 हजार रुपये की ठगी” करार दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले केवल जुलाई, अगस्त और सितंबर के लिए राशि जारी करने की बात कर रही है, ताकि बाद में आचार संहिता का हवाला देकर योजना को आगे न बढ़ाना पड़े। पंजाब में करीब 1.25 करोड़ महिलाएं ढिल्लों ने कहा कि मोगा की रैली में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब की हर बेटी, मां, बहन और सास को यह राशि मिलेगी, लेकिन अब सरकार ने कई शर्तें लगा दी हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में करीब 1.25 करोड़ महिलाएं हैं, जबकि सरकार केवल 36 लाख महिलाओं को योजना का लाभ देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि चुनाव के समय बिना शर्त हर महिला को योजना का लाभ देने का वादा किया गया था, तो अब बुढ़ापा पेंशन, सरकारी नौकरी या अन्य पेंशन लेने वाली महिलाओं को इससे बाहर क्यों किया जा रहा है। ढिल्लों के मुताबिक इन शर्तों के कारण करीब 99 लाख महिलाएं योजना के दायरे से बाहर हो रही हैं। कहां गया पंजाब में माइनिंग के 20 हजार करोड़ भाजपा नेता ने राज्य में खनन से होने वाली आय को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि पंजाब में माइनिंग से 20 हजार करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया जाएगा और यह पैसा महिलाओं के खातों में जाएगा। अब सरकार को बताना चाहिए कि वह पैसा कहां गया और उसका उपयोग किसके लिए किया जा रहा है। ढिल्लों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की महिलाओं को झूठी गारंटी और झूठे वादे देकर सत्ता हासिल की है। उन्होंने कहा कि आज झूठी गारंटी और झूठे वादों का दूसरा नाम अरविंद केजरीवाल बन चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *