शराब के नुकसान बताने में सरकार नाकाम : डा. चावला – Amritsar News
अमृतसर| पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने पंजाब सरकार द्वारा तंबाकू के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तंबाकू पर सख्ती तो ठीक है, लेकिन सरकार ने शराब के ठेकों के बाहर इसके नुकसानों का उल्लेख क्यों नहीं किया? चावला ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य सचिव से सड़क दुर्घटनाओं में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की थी, पर आज तक कोई जानकारी नहीं मिली।
Source link

