पठानकोट में सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत कार्रवाई: तकनीकी खामियां और सुरक्षा मानकों में मिली कमी, 8 के काटे चालान – Pathankot News

पठानकोट में सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत कार्रवाई:  तकनीकी खामियां और सुरक्षा मानकों में मिली कमी, 8 के काटे चालान – Pathankot News




स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पठानकोट ट्रैफिक पुलिस ने पंजाब सरकार की ‘सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी’ के तहत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी पठानकोट के निर्देशों पर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने छोटी नहर के पास नाकाबंदी कर स्कूल वाहनों की जांच की। निरीक्षण की अगुवाई कर रहे ट्रैफिक एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न निजी स्कूलों के वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों, सुरक्षा उपकरणों और अन्य निर्धारित मानकों की बारीकी से जांच की गई। इस औचक निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों और नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 स्कूल वाहनों के मौके पर ही चालान काटे गए। बसों में गायब मिले फर्स्ट-एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर और महिला अटेंडेंट बसों में तकनीकि खराबी के साथ तय की गई सुविधाएं और सुरक्षा उपकरण भी गायब मिले। एएसआई प्रदीप कुमार ने स्कूल प्रबंधनों और वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि मौजूदा गर्मी के मौसम को देखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाहनों में मिली खामियां और लापरवाही क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने पर दी सख्त हिदायत ट्रैफिक एएसआई प्रदीप कुमार ने कहा है कि किसी भी स्कूल वाहन में उसकी निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए। सभी वाहनों को ‘सीट-टू-सीट’ नियम के तहत ही संचालित करना होगा। ओवरलोडिंग करना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। हर हफ्ते में दो बार होगी औचक चेकिंग ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, ‘सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी’ को जिला स्तर पर पूरी तरह प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए गठित विशेष कमेटी के सहयोग से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब प्रत्येक सप्ताह कम से कम दो बार अलग-अलग क्षेत्रों में औचक निरीक्षण (सरप्राइज चेकिंग) किए जाएंगे। अंत में, ट्रैफिक पुलिस ने सभी स्कूल संचालकों, वाहन मालिकों और ड्राइवरों से पुरजोर अपील की है कि वे माननीय अदालत और सरकार द्वारा निर्धारित ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि मासूम स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। ऐसा न करने वालों के वाहन सीधे जब्त (सीज) किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *