जेल में हवालाती से दो फोन मिले, सप्लाई करने वाला सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार – Amritsar News

जेल में हवालाती से दो फोन मिले, सप्लाई करने वाला सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार – Amritsar News



केंद्रीय जेल में तलाशी अभियान के दौरान जेल प्रबंधन ने एक हवालाती से 2 मोबाइल बरामद किए। पूछताछ में हवालाती ने बताया कि दोनों मोबाइल सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने दिए हैं। जेल प्रबंधन ने दोनों मोबाइल कब्जे में लेकर जेल के उच्चाधिकारियों और थाना कोतवाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सीआरपीएफ जवान मोहम्मद अशरफ निवासी कठुआ (जम्मू) को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जेल सहायक सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि वह जेल गार्ड के साथ जेल में कैदियों और हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान हवालाती सिपाहिया उर्फ शाही उर्फ अली निवासी ठठीया डेरा वडाल कलां जिला अमृतसर से मोबाइल बरामद हुए। थाना कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी हेड कांस्टेबल को नामजद कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *