फरीदकोट में ट्रक ने छात्र को कुचला: इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत, थाना सिटी में आरोपी पर केस दर्ज – Faridkot News

फरीदकोट में ट्रक ने छात्र को कुचला:  इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत, थाना सिटी में आरोपी पर केस दर्ज – Faridkot News




फरीदकोट जिले में कोटकपूरा शहर के मुक्तसर रोड वाले ओवर ब्रिज पर एक तेजरफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे 16 वर्षीय छात्र को टक्कर मारकर कुचल डाला। गंभीर अवस्था मे उसे फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कोटकपूरा के हरीनौ रोड स्थित कोठे सैनियां निवासी अजय सिंह के रूप में हुई जोकि दसवीं कक्षा का छात्र था और हादसे के समय ओवर ब्रिज से पैदल ही बाजार जा रहा था। इस मामले में थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने मृतक के पिता हरजिंदर सिंह के बयान पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते कल हुआ हादसा यह हादसा मंगलवार शाम का है। पुलिस को दिए बयान में हरजिंदर सिंह ने बताया कि उसका बेटा अजय सिंह मंगलवार शाम मुक्तसर रोड स्थित रेलवे ओवर ब्रिज से पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक की टक्कर लगने से वह ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। हादसे में उसकी दोनों टांगें बुरी तरह कुचली गईं। लोगों की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल कोटकपूरा पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल फरीदकोट रेफर कर दिया और वहां उपचार के दौरान अजय सिंह ने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है-जांच अधिकारी अधिकारी थाना सिटी कोटकपूरा के एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता हरजिंदर सिंह के बयान पर पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक समेत फरार हुए अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा हादसाग्रस्त ट्रक की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही शिनाख्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *