फरीदकोट मॉडर्न जेल में फिर मिले 5 फोन: जेल प्रशासन ने बैरकों में चलाया तलाशी अभियान, 6 हवालातियों पर केस दर्ज – Faridkot News
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद कैदियों-हवालातियों से मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। जेल प्रशासन ने एक बार फिर विभिन्न बैरकों की तलाशी के दौरान पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने 6 के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक भिवम तेज सिंगला ने बताया कि अधीक्षक के निर्देशों पर समय-समय पर परिसर और बैरकों का औचक निरीक्षण किया जाता है। सोमवार रात तलाशी के दौरान हवालाती मोगा निवासी सतनाम सिंह, लखविंदर सिंह, फिरोजपुर निवासी गुरजंट सिंह, बरनाला निवासी सुखजीत सिंह, फिरोजपुर निवासी गौरव उर्फ गोरा और फरीदकोट निवासी कर्मवीर सिंह के कब्जे से कुल पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।
प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी-जांच अधिकारी इस संबंध में जेल इन्वेस्टिगेशन सेल के इंचार्ज व जांच अधिकारी एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। उनसे यह जानकारी जुटाई जाएगी कि बरामद मोबाइल फोन जेल के अंदर किस प्रकार पहुंचे। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी जेल कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी मामले में नामजद कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link

