लुधियाना में छोटा हाथी के ड्राइवर से लूट: जबरन रुकवाई गाड़ी, चाबी निकाली; कैश और 2 मोबाइल ले फरार; दिल्ली से श्रीनगर जा रहे थे – Ludhiana News
लुधियाना के साउथ सिटी रोड पर मेगा फूड शॉप के सामने भारत पेट्रोल पंप के पास एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। दिल्ली से श्रीनगर जा रहे टाटा छोटा हाथी (कैंटर) के ड्राइवर और उसके साथी को धमकी देकर अज्ञात लुटेरों ने लूट लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता लल्लन कुमार निवासी गोबिंदपुर जिला सुपौल बिहार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 28 मई 2026 को अपने छोटा हाथी में दिल्ली से श्रीनगर जा रहा था। जब वह साउथ सिटी रोड पर मेगा फूड से आगे भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लड़के आए। उन्होंने उसकी गाड़ी को जबरन रुकवा लिया। जान से मारने की धमकी देकर छीना मोबाइल और कैश गाड़ी रुकवाते ही दोनों युवकों ने उन्हें डराना-धमकाना शुरू कर दिया। लुटेरों ने कहा कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देंगे। इसके बाद उन्होंने गाड़ी की चाबी निकाल ली। इस दौरान डरा-धमकाकर पीड़ित व उसके साथी से करीब 2000 रुपए नकद, एक Oppo Reno 13 और एक A77S Oppo फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी लाडोवाल पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आज धारा U/S 309(4), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई (ASI) बिक्रमजीत सिंह ने कहा इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि स्प्लेंडर सवार अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
Source link

