PM मोदी के दौरे से पहले हिंदू नेता नजरबंद: लुधियाना में घरों के बाहर पुलिस तैनात; पर्चा दर्ज करने का विरोध; धरने की चेतावनी – Ludhiana News

PM मोदी के दौरे से पहले हिंदू नेता नजरबंद:  लुधियाना में घरों के बाहर पुलिस तैनात; पर्चा दर्ज करने का विरोध; धरने की चेतावनी – Ludhiana News




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने शिवसेना के कई नेताओं को आज एहतियातन उनके घरों में नजरबंद कर दिया है। नेताओं के घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और उन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनौली ने ऐलान किया था कि लुधियाना में शिवसेना नेताओं पर दर्ज कथित झूठे मामलों के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले का घेराव किया जाएगा। संगठन ने इसे विरोध प्रदर्शन के रूप में आयोजित करने की घोषणा की थी। सुबह से पुलिस बल तैनात इस घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। शुक्रवार सुबह से ही पुलिस ने संगठन के प्रमुख नेताओं के घरों के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिए। पुलिस ने नेताओं की आवाजाही पर भी रोक लगा दी, ताकि किसी तरह का प्रदर्शन न हो सके। लुधियाना में बड़ा धरना दिया जाएगा जिन नेताओं को एहतियातन घरों में नजरबंद किया गया है, उनमें राजीव टंडन, भानू प्रताप, पवन मान और संदीप थापर शामिल हैं। उनके घरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। संजीव घनौली ने कहा कि यदि हिंदू नेताओं पर दर्ज मामले रद्द नहीं किए गए तो सोमवार को लुधियाना में बड़ा धरना दिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय तक जाने की रणनीति बनाई जा रही है। हिंदू नेताओं की आवाज दबाने की कोशिश भानू प्रताप ने कहा कि हिंदू नेताओं पर झूठे मामले दर्ज करना उनकी आवाज दबाने की कोशिश है। आतंकवाद के दौर में पंजाब में 35 हजार हिंदू मारे गए थे। आज जब वह इस मुद्दे को उठा रहे हैं तो कट्टरवादियों को खुश करने के लिए उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं। वहीं, शिवसेना नेताओं का आरोप है कि उन्हें शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन से रोकने के लिए प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *