पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: सुरक्षा एजेंसियां व पुलिस अलर्ट मोड पर, थोड़ी देर में पीएम पहुंच रहे चंडीगढ़ – Chandigarh News

पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी:  सुरक्षा एजेंसियां व पुलिस अलर्ट मोड पर, थोड़ी देर में पीएम पहुंच रहे चंडीगढ़ – Chandigarh News




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से ठीक पहले शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसिां एक्शन मोड़ में आ गई है। कंट्रोल रूम को बम की धमकी का संदेश मिलने के बाद पूरे सचिवालय परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। कंट्रोल रूम को धमकी मिलने के तुरंत बाद पूरे सचिवालय में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड), डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर सचिवालय की इमारत खाली करवा दी गई और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू की गई। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई। सचिवालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया और आसपास के इलाके में भी निगरानी तेज कर दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *